पांच घंटे बिजली सप्लाई रही बंद, पानी को तरसे लोग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पांच घंटे बिजली सप्लाई रही बंद, पानी को तरसे लोग

Thursday, February 15, 2024 | February 15, 2024 Last Updated 2024-02-15T10:23:40Z
    Share
पांच घंटे बिजली सप्लाई रही बंद, पानी को तरसे लोग 

रामपुर मिस्टनगंज के कई मोहल्लों में बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। इसके कारण क्षेत्र के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई भी बाधित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बिजली व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए 33 केवी लाइन पर काम होने के चलते बुधवार को शटडाउन लिया गया था। इस वजह से मिस्टनगंज क्षेत्र के जामा मस्जिद, हजरतपुर, सैती, सराय गेट, नालापार,


थोथर, चौक मोहम्मद सईद और कटरा के क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। इन मोहल्लों में करीब 15 से 20 हजार लोगों से अधिक की आबादी रहती है। शटडाउन की वजह से पूरे दिन पानी की सप्लाई बाधित रही।


घरों में गृहिणियों को खाना बनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये बोले लोग -
बिजली जाने से काफी परेशानी हुई, सुबह से घर में खाना नहीं बना है और घर में महिलाएं परेशान रहीं। पानी की एक बूंद भी नहीं बची है। - -बाकर खां

बिजली जाने से घर की मोटर भी नहीं चल पाई। पानी की किल्लत हो गई, बिजली बंद करने से पहले नगर पालिका से टैंकर रखवाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो सके। -अरुण

-
मेरी फोटोकॉपी की दुकान है। सुबह से 400-500 रुपये कमा लेता हूं, लेकिन सुबह से बिजली न आने पर जनरेटर का खर्च ही निकल पाया है। सप्लाई बंद होने से काफी परेशानी हुई।
-रजत कुमार, दुकानदार
-
बिजली व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई है। चार बजे तक बिजली सुचारू करा दी गई है। - इमरान खान, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close