डीएम ने गांधी नेत्र चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने गांधी नेत्र चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Friday, February 2, 2024 | February 02, 2024 Last Updated 2024-02-03T03:06:54Z
    Share
डीएम ने गांधी नेत्र चिकित्सालय का किया निरीक्षण

बदायूं: 02 फरवरी। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गांधी नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण समय अस्पताल की ओपीडी संचालित मिले 


जिसमें नवनियुक्त चिकित्सक डॉ0 अरविंद कुमार तिवारी द्वारा मरीज को देखा जा रहा था। उन्होंने चिकित्सा द्वारा मरीज की अच्छे ढंग से इलाज करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ अधिक थी। चिकित्सक डॉ0 अरविंद कुमार तिवारी बताया कि ओपीडी में आज 86 मरीजों को देखा गया और पांच मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।


 उन्होंने ऑपरेशन थिएटर और डार्क रूम को दिखा तो फेको मशीन खराब होने पर उसे सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल की बिल्डिंग की पेंटिंग और मरम्मत करायी जाए। अस्पताल की मशीनें ए-स्कैन और स्लिट लैंप खरीदा जाए। चिकित्सालय में आवश्यकता अनुसार और शौचालय बनवाया जाए। 

अस्पताल के समस्त उपकरण क्रियाशील रहे जिससे आने वाले नेत्र के मरीजों को समय से उपचार मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय के व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहे जिससे आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।


 डीएम ने गांधी नेत्र चिकित्सालय का वर्तमान में संचालित योजनाओं से कायाकल्प करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नेत्र इलाज में अस्पताल की लोकप्रियता अधिक है अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं अच्छी रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close