आज नहीं, सोमवार को होगा तहसील दिवस
बदायूं। माह के तीसरे शनिवार को होने वाले तहसील दिवस का आयोजन इस बार 17 फरवरी को नहीं होगा। 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। 19 फरवरी को उप्र
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिति के तहत भूमि पूजन का आयोजन तय है। ऐसे में 17 फरवरी को होने वाला तहसील दिवस स्थगित कर दिया गया है।