मुजरिया चौराहे पर नुक्कड़ नाटक मंचन से ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया चौराहे पर नुक्कड़ नाटक मंचन से ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

Sunday, February 4, 2024 | February 04, 2024 Last Updated 2024-02-04T12:51:45Z
    Share
मुजरिया चौराहे पर नुक्कड़ नाटक मंचन से ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

सहसवान=बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निपुण भारत मिशन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

     मुजरिया चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में अनुकृति नाट्य मंच उत्तर प्रदेश लखनऊ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया गया।

    नाट्य मंच की टीम में संजीव सोनू,राघवेंद्र मिश्रा,विष्णु गुप्ता,पलक और आरती कलाकारों ने नाटक "जरा बच के"का मंचन कर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चो को नियमित स्कूल भेजने,

 डी बी टी धनराशि का सदुपयोग करने,निपुण लक्ष्य प्राप्त करने,और साइबर क्राइम से बचने की जानकारी देते हुए जागरूकता का संदेश दिया गया।

    इस मौके पर ए आर पी राजन यादव,योगेश तोमर,श्रीपाल सिंह,अशोक यादव,नेक्सू सिंह,आशीष,ओमप्रकाश सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close