ई रिक्शा सहित युवक लापता,परिजनों को अपहरण की आशंका।पुलिस को दी तहरीर।
मुजरिया=एक ई रिक्शा चालक युवक के ई रिक्शा सहित लापता होने का मामला सामने आया है।
थाना क्षेत्र के गांव सगराय निवासी स्व कुंवरपाल का 18वर्षीय पुत्र सत्यवीर उर्फ बंटू ई रिक्शा चलाकर गुजारा करता है,रविवार को घर से ई रिक्शा लेकर मुजरिया चौराहे पर आया था।
परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को जब वापस घर नही पहुंचा तो खोजबीन शुरू कर दी लेकिन सोमवार को भी कोई जानकारी नहीं मिली।युवक के ताऊ ओमकार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका भतीजा सत्यवीर उर्फ बंटू रोजाना ई रिक्शा चलाता था लेकिन घर नही लौटने पर घरवालों को उसके अगवा कर लेने की आशंका है।