समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना लगाने को मजबूर होगी भाकियू चढूनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना लगाने को मजबूर होगी भाकियू चढूनी

Tuesday, February 20, 2024 | February 20, 2024 Last Updated 2024-02-20T11:53:34Z
    Share
समाधान नहीं हुआ तो  अनिश्चितकालीन धरना लगाने को मजबूर होगी भाकियू चढूनी 

भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत 20 फरवरी को बिसौली तहसील परिसर में हुई
 सतीश साहू जिला अध्यक्ष ने पंचायत को  संबोधित करते हुए कहा तहसील क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर संचालित प्राइवेट वाहन बस टेंपो आदि वाहनों पर किराया सूची एवं चालक प्रचालक का नाम अंकित किया जाए 


संचालित गोआश्रय मैं मौजूद गोवंश का पूरा रिकॉर्ड फ्लेक्स बोर्ड या दीवार पर अंकित किया जाए जैसे  गोवंशओ की कुल संख्या  केयरटेकर सचिव प्रधान पशु चिकित्सालय आदि गोवंशओ  की सूची अंकित की जाए


 तहसील क्षेत्र के विद्युतीकरण ग्रामों में विद्युत अधिकारियों के फोन नंबर एवं कनेक्शन धारक की कुल संख्या सार्वजनिक जगह पर अंकित की जाए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर सिंह यादव ने कहा

 झज्जर संपर्क मार्गों को ठीक कराया जाए
अस्पतालों से संबंधित एएनएम सेंट्रो पर स्टाफ की  सुनिश्चित की जाए
किसानो की समस्या अधिक है खतौनी की हिस्सा फाटा की फीस तय की जाए घरोनी की विरासत की जाए
परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर पंचायत सचिव  15 दिन के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए


तहसील प्रभारी नन्द किशोर राजपूत ने कहा
आगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की मानीटिरिंग अन्य विभाग या एनजीओ द्वारा कराए जाए।
जनपद तहसील क्षेत्र बिसौली बदायूँ में ग्रामीण क्षेत्रों में जो मार्ग मंडी समिति के अधीन हैं जो काफी जर्जर हैं आम जन को हो रही दुश्वारियों को समझते हुए जल्द इनका निर्माण
 कराया जाए   

 आरिफ रजा  तोता राम तहसील उपाध्यक्ष संबोधन में कहा  उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद आवारा गौवंश अभी भी खेत खलियानों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिनको अभी तक गौशाला में पूरी तरह से नहीं भेजा गया है 

किसान सम्मन निधि का लाभ सभी किसानों को नहीं मिल रहा है समाधान नहीं हुआ तो भाकियू चढूनी अनिश्चितकालीन धरना लगाने को मजबूर होगी प्रदीप रामचंद्र नंदकिशोर आरिफ रजा हरभजन लाल रामेश्वर रामेश्वर छोटेलाल इस्तखार अहमद आरिफ रजा करन सिंह आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close