बिना परमिट के धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा का अब अवैध स्टैंड बन गया है। यहां से ई-रिक्शा चालक रामपुर और पटवाई की सवारियां भरकर दौड़ रहे हैं।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिना परमिट के धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा का अब अवैध स्टैंड बन गया है। यहां से ई-रिक्शा चालक रामपुर और पटवाई की सवारियां भरकर दौड़ रहे हैं।

Sunday, February 4, 2024 | February 04, 2024 Last Updated 2024-02-04T09:59:54Z
    Share
अवैध ई-रिक्शा स्टैंड से भरी जा रहीं सवारियां

रामपुर। बिना परमिट के धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा का अब अवैध स्टैंड बन गया है। यहां से ई-रिक्शा चालक रामपुर और पटवाई की सवारियां भरकर दौड़ रहे हैं।


 इसके चलते परमिट लेने वाले निजी बस चालकों को भारी नुकसान हो रहा है। शाहबाद के रामपुर बस स्टैंड के निकट धीरे-धीरे करके अवैध ई-रिक्शा का स्टैंड बन गया है।

 इस अवैध ई-रिक्शा स्टैंड से पटवाई और रामपुर व बीच में आने वाले गांवों के लिए सवारियां बैठाई जा रही हैं। अधिकतर ई-रिक्शा का पंजीकरण नहीं है और परिवहन विभाग से कोई परमिट भी नहीं है। साथ ही रामपुर रोड पर खड़े ई-रिक्शा के कारण दुकानदार भी परेशान होते हैं। अवैध ई-रिक्शा स्टैंड पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

वहीं बस संचालकों का कहना है कि शाहबाद से रामपुर, पटवाई और ढकिया को जाने वाले ई-रिक्शा चालकों के पास कोई परमिट भी नहीं है। बस संचालक सलाना लाखों रुपये का टैक्स परिवहन विभाग में जमा करके परमिट लेते हैं


 और सवारियां न मिलने से बस संचालकों को नुकसान हो रहा है। बस संचालकों ने इसकी शिकायत परिवहन विभाग से की है। शिकायत करने वालों में वलीक खान, जसीम मियां, हारून मियां, राशिद, वली खान, मुन्ना बैग आदि शामिल रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close