फार्म हाउस में हो रही थी अफीम की खेती पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार।
बरेली जनपद के अंतर्गत थाना बहेड़ी पुलिस ने फार्म हाउस में हो रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया तहसील बहेड़ी के रिकोला फार्म हाउस में अफीम की खेती कर रहा है एक तस्कर एवं फार्म हाउस के बाहर एक बदमाश को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार किया दोनों मुजरिमों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्राधिकार बहेड़ी के अनुसार काफी दिनों से सूचना मिल रही थी ,कि रिछोली फार्म हाउस पर बिना लाइसेंस लिए अफीम की खेती का कारोबार हो रहा है,मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकार बहेड़ी डॉक्टर तेजवीर सिंह एवं बहेड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को रिछोली फार्म हाउस में दबिश दी।
डेविस के दौरान अवैध तरीके से अफीम की खेती करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया उसके पास 185 ग्राम 200 पोस्ता एवं 375 अफीम के पौधे बरामद हुए, पूछताछ में उसने अपना नाम बताया कि वह रिचौली फॉर्म में रहने वाला शमशेर सिंह है,
उसके बाद रिछोली फॉर्म के बाहर जसपाल सिंह पुत्र मेहर सिंह को गिरफ्तार किया गया ,उसके पास पुलिस ने दो तमंचे 33 जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस करामात हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया