ग्राम वासियों ने सड़क निर्माण को लेकर किया धरना प्रदर्शन, ठेकेदार के खिलाफ जताया रोश
*शाहबाद-पटवाई*- जिला रामपुर के अंतर्गत तहसील शाहबाद रेवड़ी कला गांव वासियों ने आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि गांव में सात फीट का सीसी रोड पहले से ही पड़ा हुआ है, किन्तु ठेकेदार और ग्राम प्रधान की मिली भगत से तीन फीट का सीसी रोड मौके पर निर्माणाधीन हो रहा है
रहा है। ग्राम वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मगर केबल 3 फिट चोढी सड़क ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही है।
इसी को लेकर आज ग्राम वासियों ने प्रदर्शन किया और ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण को रोक दिया और गांव में ही धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया । जनपद की तहसील शाहबाद के रेवड़ी कला गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण किया जा है
ग्राम वासियों के कथानुसार गांव पहले से ही रोड पड़ा हुआ था। लेकिन गांव में पानी की टंकी के निर्माण को लेकर सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी थी। और अब प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण दोबारा किया जा रहा है।
ग्राम वासियों का कहना है कि रेवड़ी शाहबाद रामपुर रोड असालतपुर मतवाली रोड आपस में एक दूसरे से मिलते हैं। और यह सड़क हमें उन मार्गों तक पहुंचती है, ग्रामीणों का कहना है कि रोड जाम होने पर इस रास्ते से ही बड़ी बड़ी गाड़ियां वाहन निकाले जाते है।
रेवड़ी कला गांव वासियों ने बताया कि लिंक रोड से लेकर असालतपुर तक सात फीट का रास्ता है। निर्माण कार्य के ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। जो की रेवड़ी कला गांव में आटा चक्की सेलर से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक तीन फीट का रास्ता सीसी रोड डाला जा रहा है।
जबकि गांव में सात फीट का रास्ता है,ग्रामीणों ने गांव में ही ठेकेदार और ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके विरोध प्रदर्शनकारी मौजूद रहे । सूरज , चुप सिंह , नन्हे राम , मुकुल , हरिद्वारी सिंह ,बसीम अहमद , प्रेम शंकर , जाहिद कादिर सलीम भाई , जाखिर हुसैन , सुले मान टिंकू, बादशाह, मित्रपाल सिंह गफूर अहमद बासु देव आदि मौजूद रहे ।