रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में एक जख्मी, मारपीट में तीन चोटिल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में एक जख्मी, मारपीट में तीन चोटिल

Friday, February 2, 2024 | February 02, 2024 Last Updated 2024-02-02T14:36:08Z
    Share


रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में एक जख्मी, मारपीट में तीन चोटिल

पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस बीच फायरिंग में एक युवक को छर्रे लग गए। इससे वह घायल हो गया। तीन घायल हुए हैं।


घायल पक्ष के पवन कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि सुबह के समय गांव निवासी सोनू, बबलू, राजेंद्र सिंह, मुकेश लाठी डंडे व तमंचा लेकर उसके घर पहुंच गए।
आरोप है


कि उन्होंने गाली गलौज करने लगे हमला कर दिया। फायरिंग में वह घायल हो गया। मौके पर रमेश, जियालाल, प्रमोद और आरती को लाठी डंडों से घायल कर दिया। सभी घायलों का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घायलों को रामपुर इलाज के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टर की रिपोर्ट से पता चलेगा कि घायल के गोली लगी है या किसी और चीज से चोटिल हुआ है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close