भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे रामपुर से दो हजार कार्यकर्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे रामपुर से दो हजार कार्यकर्ता

Thursday, February 22, 2024 | February 22, 2024 Last Updated 2024-02-22T09:10:31Z
    Share
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे रामपुर से दो हजार कार्यकर्ता

रामपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होगी। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने धमोरा में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के आवास पर बैठक कर रणनीति तैयार की। इसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।


जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा मणिपुर से चली न्याय की महायात्रा उत्तर प्रदेश की धरती पर भारी उत्साह और जनसमर्थन से निरंतर आगे बढ़ रही है।

 24 फरवरी को न्याय यात्रा मुरादाबाद से शुरू होगी। बताया कि यात्रा में हर विधानसभा से 50 गाड़ियां जाएंगी, जबकि पूरे जिले से 250 गाड़ियां ले जाने का लक्ष्य है। पूर्व विधायक अफरोज अली खान ने कहा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनता को न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे है, बाकी सारे दल अपने आपको बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह समय सिर्फ देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करके देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे और मुरादाबाद पहुंचेगे।

इस दौरान शहर अध्यक्ष नोमान खान, ब्लॉक अध्यक्ष जिवेंद्र गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी, लल्लन खान, जुबैर खान, महेन्द्र यदुवंशी, दामोदर सिंह गंगवार, अकरम सुलतान, ताहिर अंजुम, असीव खान, इकबाल मंसूरी, हसरत खान, फरीद खान, रियाज अहमद, नन्ने मिया, डॉक्टर तस्लीम खान, राकेश लोधी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close