मचौना की मढैया हाईवे पर हादसे को दावत दे रही है पराली।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मचौना की मढैया हाईवे पर हादसे को दावत दे रही है पराली।

Thursday, February 1, 2024 | February 01, 2024 Last Updated 2024-02-02T06:25:19Z
    Share
मचौना की मढैया हाईवे पर हादसे को दावत दे रही है पराली।

सहसवान बदायूं मेरठ राज्य मार्ग मचौना की मड़ैया रोड पर ही डाल दी गई है पराली अति व्यस्त रहने वाले राज्य मार्ग रोड के ऊपर ही पराली डाल कर रोड कर दिया अवरुद्ध आपको


 बताते चले मचौना की मढैया के ग्रामीणों ने अपने-अपने खेतों की पराली रोड किनारे ही डाल दी है जो सड़क पर आकर रोड अवरुद्ध कर रही है आने जाने वाले वाहनों को हादसे का डर सता रहा है


इसी तरह डिवाइडर के बीचो-बीच ग्रामीणों ने अपने अपने बटेआ, कांडे पाथ रखे हैं जबकि रोड से प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री, जिलाधिकारी अन्य अफसर भी इन रोडो से गुजरते हैं


 लेकिन अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं जाती इस संबंध में कुछ लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन विभाग के तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जैसे मचौना की मढैया,


ज्वालापुर, मटकुली, मुजरिया गांव सहित कई ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा डिवाइडर को अपने कब्जे में ले रखा है जिससे किसी भी तरह के पेड़ पौधे आदि नहीं हो पा रहे हैं ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से इन्हें हटाए जाने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close