वाहन के नीचे आने से मासूम की गई जान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वाहन के नीचे आने से मासूम की गई जान

Wednesday, February 21, 2024 | February 21, 2024 Last Updated 2024-02-22T01:34:18Z
    Share
वाहन के नीचे आने से मासूम की गई जान

शाहबाद (रामपुर)। घर के गैराज में वाहन खड़ा करते समय उसके पीछे लटके हुए बालक का पैर फिसल गया। हादसे में पहिए के नीचे आकर बालक की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से परिजनों ने इन्कार कर दिया।


नगर के मोहल्ला खटपुर निवासी नाजिम साप्ताहिक बाजारों में घरेलू राशन का सामान बेचने का काम करते हैं। मंगलवार को नाज़िम बरेली अस्पताल में किसी रिश्तेदार को देखने गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में उनके यहां काम करने वाला एक युवक शाहबाद की साप्ताहिक नई बाजार में दुकान लगाने गया था।


 देर शाम को करीब आठ बजे घर के ही वाहन में सामान लेकर आया था। घर पहुंचते ही युवक ने जब जुगाड़ को मय समान के गैराज में खड़ा करने के लिए आगे बढ़ाया, तभी वहां पर खेल रहे नाज़िम के बेटे अयाज (9) पीछे लटक गया, जिस पर उसे डांटकर उतरने को कहा।



 लेकिन चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। उस दौरान बालक का पैर फिसल गया और वाहन से नीचे गिर गया। हादसे में पहिया बालक के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई।



 रक्तरंजित हालत में मौके पर ही बालक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद शव को देखकर मां गुड़िया दो छोटी-छोटी बहनें नाजिया और आयजा सदमे में हैं। नाज़िम की दो बेटियां और एक इकलौता बेटा अयाज था।


मौत से डेढ़ घंटे पहले पिता से फोन पर बात कर की थी फरमाइश

नाजिम के बेटे अयाज ने अपनी मौत से ठीक डेढ़ घंटे पहले अपने पिता से बात की थी। घर के मोबाइल से बात कर अपने पिता से फरमाइश की थी। मौत से पहले ही खड़े होकर मोहल्ले में अपने पिता का इंतजार कर रहा था। लेकिन मौत उसका इंतजार कर रही थी। बालक के पिता तो समय पर नही आए। लेकिन मौत ने बालक को अपनी आगोश में ले लिया।

वाहन पर सवारी करने की जिद ने मौत की नींद सुला दिया
हमेशा जब पिता साप्ताहिक बाजारों से वापस लौटते थे। तब मृत बालक अयाज वाहन पर पीछे लटक जाता था। जिस पर चोट लगने के डर से हमेशा पिता उसे डांटते थे। लेकिन मंगलवार को पिता नही, वरना उसको डांटते तो, वह पीछे नही लटकता।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close