पुत्रवधू के परिवार वालों पर हमला करने का आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुत्रवधू के परिवार वालों पर हमला करने का आरोप

Wednesday, February 28, 2024 | February 28, 2024 Last Updated 2024-02-28T15:39:43Z
    Share
अलापुर में पत्नी को चाकू और पति को मारी गोली

पुत्रवधू के परिवार वालों पर हमला करने का आरोप

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी में मंगलवार रात महिला चाकू और उसका पति गोली लगने से घायल हो गया। उनके परिवार वालों ने पुत्रवधू के परिवार वालों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

फिलहाल घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव बिलहरी निवासी इशाक (45) के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8:30 बजे उनके घर में खाना बनाया जा रहा था। आरोप है


कि तभी उसकी पुत्र वधू के परिवार वालों ने आकर उसके घर वालों पर हमला कर दिया। पुत्र वधू के परिवार वालों ने इशाक पर गोली चलाई, जिससे इशाक हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गए जबकि उन्होंने उनकी पत्नी नसीमा (40) को चेहरे पर चाकू मारकर घायल कर दिया।


उन्होंने बताया कि उनके बेटे एजाज की गांव से ही शादी हुई थी। उनकी पुत्रबधू से मुकदमेबाजी चल रही है। करीब एक सप्ताह से दोनों पक्षों में जमकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर पुत्र वधू के परिवार वालाें ने हमला कर दिया।


 फिलहाल थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि वह मामले की जानकारी कर रहे हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close