क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

Saturday, February 17, 2024 | February 17, 2024 Last Updated 2024-02-17T15:23:50Z
    Share
क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

*मिलक*- जनपद रामपुर के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में आज सैकड़ो किसानों ने एकत्रित होकर क्षेत्रीय किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जनपद रामपुर के जिला अधिकारी को दिया।


और बताया कि क्षेत्रीय किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों का शोषण कर रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा


कि तहसील प्रशासन एवं क्षेत्रीय बैंक कर्मचारी किसानों को लोन के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हैं और उनका शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों को सुविधा शुल्क ना दी जाए तब तक वह किसानों के किसी भी काम को करने के लिए तैयार


नहीं होते और लगातार किसानों को परेशान करते हुए उन्हें चक्कर लगवाते रहते हैं। इसी प्रकार की तमाम समस्याओं से संबंधित आज एक 10 सूत्रीय ज्ञापन जनपद रामपुर के जिला अधिकारी को दिया गया और मांग की गई


कि तत्काल किसने की समस्याओं का निदान किया जाए क्योंकि क्षेत्रीय किसान अत्यधिक परेशान है और उनका लगातार संबंधित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।


 इस अवसर पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में उपस्थित रहे प्रदीप गंगवार राकेश कुमार नरेश गंगवार अबरार अंसारी हरिशंकर यादव लखविंदर सिंह जाकिर हुसैन जगतार सिंह ओमप्रकाश गंगवार ज्ञानपाल यादव पवन सिंह रामकिशोर ओमप्रकाश गंगवार आदि।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close