अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युग की हुई मौत परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युग की हुई मौत परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T12:02:35Z
    Share
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युग की हुई मौत परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

रामपुर । गांधी समाधि के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया था।


 सूचना मिलने के बाद परिजन आ गए। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजन शव को घर के लिए लेकर रवाना हो गए।


मामला जनपद के थाना क्षेत्र के गांव बेगमाबाद निवासी प्रकट सिंह का 24 साल का बेटा पलविन्दर सिंह पिता के साथ खेती किसानी किया करता था। रविवार को वह किसी  से मिलने के लिए सिविल लाइन आया था।


 रात को गांधी समाधि बाइपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह से मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी।

 सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस आ गई। शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पलविन्दर सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।


 जिला अस्पताल में शव को देखकर दहाड़े मारकर रोना पीटना शुरू कर दिया। सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा अजय राणा ने बताया कि परिजनों से जब इसके बारे में जानकारी की गई तो बताया कि वह रात को घर से आ गया था


थोड़ा दिमाग से सही नहीं था। रात में किसी समय अज्ञात वाहन उसको टकक्कर मारकर फरार हो गया और पलविन्दर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close