क्षतिग्रस्त सड़क से नाराज नगर वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

क्षतिग्रस्त सड़क से नाराज नगर वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sunday, February 4, 2024 | February 04, 2024 Last Updated 2024-02-04T13:26:34Z
    Share
क्षतिग्रस्त सड़क से नाराज नगर वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

*रामपुर*-जनपद रामपुर के तहत मसवासी नगर पंचायत बार्ड 8 के नगर वासियों ने सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण को लेकर नगर पंचायत मसवासी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर बताया


कि सर्व हितकारी इन्टर कालेज से लेकर भुवरा तक जाने वाले मार्ग पूरी तरह टूट गया है जिसके कारण थोड़ी सी भी बारिश होने से मोहल्ला वासियों का आवागमन दुश्वार हो जाता है। प्रदर्शन के दौरान नगर वासियों ने बताया कि यही क्षतिग्रस्त रास्ता कब्रिस्तान को जाता है।


 उन्होंने कहा कि बारिश के समय अगर कोई मय्यत हो जाये तब मैयत के जनाजे को ले जाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। मय्यत को ले जाते वक्त क्षतिग्रस्त सड़क पर कीचड होने के कारण जनाजे मे जा रहें लोगो के कपडे गन्दे हो जाते है।


 नगर वासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है ‌। लेकिन आज तक क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण नहीं हुआ ‌।


आज इसी क्रम में नाराज पीड़ित नगर वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी जनपद रामपुर को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया ।


 पीड़ित प्रदर्शन मैं मुख्य रूप से उपस्थित रहे अब्दुल हमीद मोहम्मद नूर बिलाल गुलाम नबी इरफान जाकिर हुसैन नामे अली आदि‌।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close