गुमथल-चंदौसी रेलवे ट्रैक के समीप खजूर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गुमथल-चंदौसी रेलवे ट्रैक के समीप खजूर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव।

Sunday, February 4, 2024 | February 04, 2024 Last Updated 2024-02-04T11:47:49Z
    Share
सम्भल बहजोई

पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव।

चंदौसी (संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव निवासी संजीव (35) का शव शनिवार की दोपहर एक बजे करीब गुमथल-चंदौसी रेलवे ट्रैक के समीप खजूर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक शुक्रवार सुबह दस बजे से गायब था। परिजन उसे तलाश रहे थे।

गुमथल गांव निवासी संजीव दिवाकर शुक्रवार की सुबह दस बजे करीब घर से खेत पर जाने को कहकर गया था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।


शनिवार की दोपहर एक बजे करीब गुमथल के पास चंदौसी रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 38 /2 और 38/01 के समीप खजूर के पेड़ पर उसका शव रस्सी के बने फंदे पर लटका हुआ था। वहां ट्रेकमैन संजय शर्मा ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को शव मिलने की सूचना दी।


 इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहां पहुंचे आशीष ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई संजीव दिवाकर के रूप में की। इसी बीच बनियाठेर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। साथ ही फॉरेसिंक की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने अनुसार संजीव गांव में मजदूरी करता था।


काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसके दो बेटे है, जिनमें बड़ा बेटा जतिन बारह साल और छोटा बेटा भानू दस वर्ष का है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close