दूर संचार टावर बॉक्स के ताले तोड़कर लाखो की चोरी स्थानीय पुलिस को दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दूर संचार टावर बॉक्स के ताले तोड़कर लाखो की चोरी स्थानीय पुलिस को दी तहरीर

Saturday, February 3, 2024 | February 03, 2024 Last Updated 2024-02-03T15:43:17Z
    Share
दूर संचार टावर बॉक्स के ताले तोड़कर लाखो की चोरी स्थानीय पुलिस को दी तहरीर


*रामपुर-मसवासी*- जिला रामपुर के अंतर्गत कस्बा मसवासी में दूरसंचार विभाग के टावर बॉक्स के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर रफू चक्कर हो गए। जिसके चलते नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र की दूरसंचार विभाग की समस्त सेवाएं ठप हो गयी। दूरसंचार टावर से सामान चोरी हो जाने की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।



दूरसंचार टावर टेक्नीशियन ने स्थानीय पुलिस को चोरी की घटना से संबंधित तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के आधार पर


बिजार खाता तिराहे पर दूरसंचार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बी. एस.एन.एल एवं जियो कंपनी का टावर लगा हुआ है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा बीएसएनएल के टावर पर लगे बॉक्स के ताले तोड़कर उसमें रखे कीमती पांच बैटरी तथा अन्य उपकरण चोर चोरी कर ले गए।

 टावर बॉक्स में बैटरी व अन्य उपकरण चोरी चले जाने के बाद दूरसंचार विभाग और जियो कम्पनी की सेवाएं ठप हो गयी । जिसके कारण मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टावर से चोरी हो जाने की घटना की जानकारी जैसे ही दूरसंरचर विभाग व जियो कम्पनी के

 कर्मचारियों को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया ।और संबंधित अधिकारी तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। और उसके बाद तत्काल सूचना मसवासी चौकी पुलिस को दी गयी । स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पर घटना

की जांच-पड़ताल की दूरसंचार टावर के टेक्नीशियन रविंद्र ठाकुर ने कस्बा मसवासी स्थानीय पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ टावर के बॉक्स


के ताले तोड़कर उसमें रखे लगभग पांच लाख रुपए की बेटरी व अन्य उपकरण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत करने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close