अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ एक दर्दनाक हादसा,मीरगंज निवासी सत्संग प्रमुख की मौके पर हुई मौत हो गई क्षेत्र में फैली सनसनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ एक दर्दनाक हादसा,मीरगंज निवासी सत्संग प्रमुख की मौके पर हुई मौत हो गई क्षेत्र में फैली सनसनी

Saturday, February 24, 2024 | February 24, 2024 Last Updated 2024-02-24T13:19:24Z
    Share
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ एक दर्दनाक हादसा,मीरगंज निवासी सत्संग प्रमुख की मौके पर हुई मौत हो गई क्षेत्र में फैली सनसनी


रामपुर। मिलक क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मीरगंज निवासी सत्संग प्रमुख की मौत हो गई। मौत से संत्संगियों में शोक व्याप्त है। सूचना पर सीएचसी में सत्संगियों की भीड़ जमा हो गई।


 बाद में जानकारी मिलने के बाद पुलिस आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आपको बता दे कि जिला बरेली के थाना मीरगंज के गांव मुगलपुर निवासी 60 वर्षीय अंगनलाल शर्मा शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक से रामपुर आ रहे थे।


 हाईवे के ग्राम क्योरार बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अंगनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।


घटना स्थल पर पड़े मोबाइल से किसी ने आए हुए नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इस तरह सत्संग प्रमुख की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


घटना स्थल पहुंचे कुछ स्थानीय सत्संगी मृतक के शव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। धीरे-धीरे अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मृतक की पुत्री सबसे पहले अस्पताल पहुंची। पिता के शव को देखकर उसने रोना पीटना शुरू कर दिया


और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। किसी तरह सत्संगी महिलाओं ने मृतक की पुत्री को संभाला। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सत्संग प्रमुख की मौत से सत्संगियों में भारी शोक व्याप्त है। मृतक अंगनलाल शर्मा संत निरंकारी सत्संग के फतेहगंज शाखा के प्रमुख थे। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close