पत्नी को पीटने के लिए चलाया डंडा 17 दिन के शिशु के सिर में लगा मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पत्नी को पीटने के लिए चलाया डंडा 17 दिन के शिशु के सिर में लगा मौत।

Sunday, March 10, 2024 | March 10, 2024 Last Updated 2024-03-10T16:39:12Z
    Share
सौंधन सम्भल।

पत्नी को पीटने के लिए चलाया डंडा 17 दिन के शिशु के सिर में लगा मौत।

पत्नी को पीटने के लिए चलाया गया डंडा महिला की गोद में मौजूद 17 दिन के बेटे के सिर में लग गया। जिससे शिशु की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले कर गए,


 जहां डॉक्टरों ने शिशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


घटना कैला देवी थाने के गांव सौंधन में शुक्रवार शाम के समय हुई। गांव निवासी सुनीता ने बताया कि वह शाम के समय घर में बैठी थी। उसकी गोद में 17 दिन का बेटा था। इसी दौरान उसका पति राकेश शराब पीकर घर में आया


 और गालियां देने लगा। विरोध करने पर राकेश ने घर में रखा डंडा उठाकर उस पर चलाया। डंडा सुनीता की गोद में मौजूद शिशु के सिर में लग गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।


परिजन घबराकर शिशु को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर राकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


 थाना प्रभारी के मुताबिक, राकेश ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close