बीए के छात्र राहुल यादव (19) की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार ।
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव महोरा लखूपुरा निवासी बीए के छात्र राहुल यादव (19) की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से हत्या करने में इस्तेमाल किया गया चाकू और तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एक आरोपी भागा हुआ है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।
पकड़े गए आरोपी तेजपाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उनका बेटा विरलेश बुधवार शाम के समय एक कोचिंग सेंटर के पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान राहुल यादव से विरलेश की कहासुनी हो गई।
आरोपी ने बताया कि जब बेटे विरलेश से विवाद की जानकारी हुई तो घर में रखा चाकू लेकर मौके पर पहुंच गया। जहां विरलेश को राहुल, कर्रू और रविंद्र गाली गलौज कर रहे थे। इसी बात पर चाकू से राहुल पर हमला किया।
इसके बाद कर्रू और रविंद्र पर भी चाकू से हमला किया। इसमें राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी तेजपाल ने पुलिस को अपने घर के सामने लगे पेड़ की जड़ से चाकू भी बरामद करा दिया है।
साथ ही भागे हुए आरोपी वीकेश की पुलिस को तलाश है। हत्या में उसको भी आरोपी बनाया गया है। हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में आरोपी बनाए