पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का 82 साल की उम्र में निधन
1 मार्च 2024
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
पिछले कुछ दिनों से वह अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
तीन राज्यों में राज्यपाल रहे…
24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्मे अजीज कुरैशी मिजोरम, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। वह 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के 15वें राज्यपाल नियुक्त किए गए थे।
इससे पहले उन्होंने 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला। इसी दौरान वर्ष 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था।