9 बार गैर जमानती वारंट के बाद रामपुर कोर्ट पहुंची जयाप्रदा, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में थीं फरार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

9 बार गैर जमानती वारंट के बाद रामपुर कोर्ट पहुंची जयाप्रदा, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में थीं फरार

Monday, March 4, 2024 | March 04, 2024 Last Updated 2024-03-04T12:53:13Z
    Share
9 बार गैर जमानती वारंट के बाद रामपुर कोर्ट पहुंची जया
प्रदा, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में थीं फरार

रामपुर। रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा सोमवार को कोर्ट में पेश हुई। उन्हें आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने फरार घोषित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिया गया थे।

 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे।

इनमें विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हो चुकी है, जबकि केमरी के मामले गवाही होना शेष है। 

इस मामले में जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे लेकिन पूर्व सांसद जयाप्रदा 16 अक्तूबर 2023 से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं।
इसके बाद कोर्ट की ओर से सात बार गैर जमानती वारंट जारी किए। एसपी को भी पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा था।


कोर्ट ने जमानतियों के खिलाफ भी पत्रावली खोली थी लेकिन पूर्व सांसद कोर्ट में हाजिर नहीं हुई।
इसके बाद एमपीएमएलए


मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनको फरार घोषित कर दिया था। सोमवार को वह कोर्ट में पेश हुई। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close