मोदी सरकार छात्र छात्राओ को डिजिटल भारत की ओर ले जा रही है = दुर्गेश बार्ष्णेय

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोदी सरकार छात्र छात्राओ को डिजिटल भारत की ओर ले जा रही है = दुर्गेश बार्ष्णेय

Wednesday, March 6, 2024 | March 06, 2024 Last Updated 2024-03-06T11:52:33Z
    Share
मोदी सरकार छात्र छात्राओ को डिजिटल भारत की ओर ले जा रही है = दुर्गेश बार्ष्णेय 

खुसरो कालेज मे वितरण हुए स्मार्ट फोन 

बगरैन- खुसरो डिग्री कालेज सरौरी बगरैन मे स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अर्न्तगत 70 छात्र छात्राओ को ,

 मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश बार्ण्णेय तथा खुसरो ट्रस्ट के चेयरमैन शेर अली जाफरी एवम मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान ने वितरण किये मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि मोदी सरकार छात्र छात्राओ को डिजिटल तकनीकी से जोडने का काम कर रही है


 जिससे छात्र छात्राओ का डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है चेयरमैन शेर अली जाफरी ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा स्तर को वेहतर करने का कार्य कर रही है , तथा सरकार युवा पीढी को डिजिटल इंडिया की ओर वढाने का काम कर रही है मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान ने


 छात्रो को केन्द्र तथा राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी , , प्राचार्य डा कुलदीप सिंह ने छात्रो के उज्जबल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी । व्यवस्थापक ठा वेदपाल सिंह सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया ,


कार्यक्रम का संचालन ठा वेदपाल सिंह ने किया । स्मार्ट फोन वितरण के मौके पर खुसरो ट्रस्ट के चेयरमैन शेर अली जाफरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश बार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष रितेश

 चौहान प्राचार्य डा कुलदीप सिंह सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव सिंह वेदपाल सिह अनिल शर्मा धीरेश सिंह कु शीला तथा छात्र छात्राए मैजूद रही ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close