बदायूं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम घोषित किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम घोषित किया

Sunday, March 31, 2024 | March 31, 2024 Last Updated 2024-03-31T12:31:27Z
    Share
बदायूं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम घोषित किया

आज दिनांक 31/03/2024 को श्री दाताराम मैमोरियल इंटर कॉलेज असरासी बदायूं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।


 जूनियर स्तर में संविलियन विद्यालय असरासी के छात्र देवेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इनको साइकिल देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान अवधेश उच्च प्राथमिक विद्यालय सिवाया


हामिदपुर और सलोनी संविलियन विद्यालय मल्लामई पर रहे ।इन दोनो छात्रों को 4 कुर्सी मेज सैट देकर सम्मानित किया गया तृतीय स्थान पर शैलेंद्र सिंह संविलियन विद्यालय बादुल्लागंज रहे जिनको फर्राटा पंखा देकर सम्मानित किया गया।


       प्रथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय गरौलिया के दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इनको कुर्सी मेज सैट देकर सम्मानित किया गया।


 द्वितीय स्थान पर अंशु प्राथमिक विद्यालय गरौलिया और प्रशांत प्राथमिक विद्यालय विचौला रहे जिनको अलग अलग वाटर कूलर देकर सम्मानित किया गया।तृतीय स्थान पर सोहित प्राथमिक विद्यालय निजामाबाद रहे जिनको डिनर सैट देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजीव कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र शाक्य सदस्य जिला पंचायत, अमरदीप सिंह शाक्य प्रबंधक, पंकज मिश्रा प्रधान ने स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।


 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इदरीश अहमद (सेवानिवृत प्र.अ.) ने की । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता मुकेश कुमार ने किया ।


 इस कार्यक्रम में अजब सिंह (प्रधानाचार्य), माधव सिंह (व्यवस्थापक), हरिविलास शाक्य, जुगेंद्र पाल, राजीव कुमार, राकेश, विजय बाबू , प्रभा, संगीता , शीतल , सुषमा, जगपाल (आचार्य) , जगतपाल , अंकित ,


दरियाय सिंह (प्र.अ.) उ०प्रा०वि० सिवाया हामिदपुर, सूर्य प्रकाश विमल प्रा० वि० गरौलिया, टेक चंद्र दीक्षित प्रा० वि० बिचौला, उमेश, किरन कुमारी उ०प्रा०वि० रेबा आदि सभी लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही ।

संवाददाता यशपाल सिंह 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close