पुराने मकान का लेंटर गिरने से हादसा, मां-बेटी समेत परिवार के चार सदस्य घायल
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर में शुक्रवार सुबह एक पुराने मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया, जिससे मलबे में दबकर मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। उनमें दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो को सीएचसी में उपचार दिया गया।
गांव बाजपुर निवासी सुमित, उसका भाई आशीष, विधवा भाभी नन्ही और छह माह की भतीजी काव्या बृहस्पतिवार रात अपने मकान की छत पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक उनके मकान का लेंटर गिर गया, जिससे चारों लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।