गोकशों की तलाश के दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू,बदमाश के पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गोकशों की तलाश के दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू,बदमाश के पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी घायल

Sunday, March 31, 2024 | March 31, 2024 Last Updated 2024-03-31T07:26:19Z
    Share
बदायूं: पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल


गोकशों की तलाश के दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाव में फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी।


एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से गोकशी करने के उपकरण बरामद किए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बुधवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन के श्मशान भूमि के पास गोवंश के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की थी।


 पुलिस गोकशी करने वाले तस्करों की तलाश कर रही थी। 30 मार्च की रात मुखबिर ने हतरा-मनवा रोड पर झाड़ियों के पीछे पांच लोगों के गोकशी करने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

आरोपी वसीम, शारिक, तफ्शीर, हबीब और कासिम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गांव हतरा निवासी शानू पुत्र मेंहदी और इसी गांव का राशिद उर्फ टुईया पुत्र उरैना और अगेई के


 जंगल में गोकशी करने जा रहे है। पुलिस उनकी तलाश में पहुंची। वह दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

पुलिस ने भी जबावी फायर किया। शानू के बाएं पैर में गोली लगी। वह जमीन पर गिर गया जबकि सिपाही निखिल पवांर भी फायरिंग में घायल हो गए।


राशि अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करता हुआ भाग गया। पुलिस को शानू के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, नाल में फंसा एक खोखा, पास में पड़े तीन खाली खोखे और बाइक बरामद हुई।


पूछताछ में उन्होंने बताया कि शानू, राशिद, आसिफ और कासिम ने श्मशान घाट के पास छुट्टा गोवंश की हत्या करके गोमांस वसीम, शारिक, तफ्शीर और हबीब को बेचा था। पुलिस ने छह तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close