मुख्तार अंसारी को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती डॉक्टर ने किया मृत घोषित
मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की एक बड़ी टीम निगरानी कर रही थी, मुख्तार अंसारी बांदा मे डिकल के आईसीयू में भर्ती करा या गया था।
इसी दरमियान, मऊ और गाजीपुर और बांदा में सिक्यॉरिटी बढ़ाई गई है. बड़ी तादाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. डीजीपी हेड क्वार्टर ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं. माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए।
इधर, मुहम्मदाबाद मे मुख्तार के पैतृक घर मे लोगों का इकट्ठा होना शुरू हो गया है. मुख्तार के घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है.गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.