अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत, बिल्सी रोड पर हुआ हादसा
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय छात्र सूरज की मौत हो गई। वह बाइक लेकर अपने गांव से इस्लामनगर जा रहा था,
तभी सुंदरनगर गांव के नजदीक हादसा हो गया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
छात्र सूरज इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली का रहने वाला। वह इस्लामनगर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था।