शफी अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई युवाओ को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शफी अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई युवाओ को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी

Thursday, March 21, 2024 | March 21, 2024 Last Updated 2024-03-21T14:35:45Z
    Share
शफी अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई युवाओ को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से किया स्वागत

बदायूँ : आज दिनांक 21 मार्च 2024 को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया


 इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप रहे स्वागत समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रथम आगमन पर फूलमाला पहना कर स्वागत किया इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी ने जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सेवादल


 प्रदेश कांग्रेस कमेटी यूथ बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश सचिव फरहान हुसैन सेवादल प्रदेश सहसचिव बाबू चौधरी, जिलाध्यक्ष उमेन्द्र शंखधार, शहर अध्यक्ष एराज अली, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष डॉक्टर राज यादव


, शहर अध्यक्ष एडवोकेट विरेश सिंह को मयंक पराशर प्रदेश सचिव सोशल मीडिया एव लोकसभा कोर्डिनेटर सोशल मीडिया शशांक राठौर को जिम्मेदारी सौपी है नवनियुक्त समस्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए ओमकार सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया


 और कहा कि संगठन में कोई व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं है। पार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही सबसे बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इस बात को सभी कार्यकर्ताओं ओ अपने-अपने दिमाग में रखना होगा। राहुल गाँधी ने जिस तरह से देश हित के लिए एक मोहब्बत की दुकान खोलने का आगाज किया है


 जिसकी कीमत पार्टी को अपने सभी खाते सीज करवा कर देनी पड़ी तो इनकी जिम्मेदारी भी पहले की अपेक्षा ज्यादा बढ़ गई है इस अवसर पर मुख्यातिथि जितेंद कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लिए और कांग्रेस की विचारधारा के लिए आप कांग्रेस की लोक नीतियों के लिए


 गांव में लड़ाई के रूप में लड़ रहे हैं, हम आपकी नियुक्ति पर आपको शुभकामनाएं एव बधाई देते है आप लोग कांग्रेस को मजबूती देने का कार्य करेंगे इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि आज देश बहुत ही विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है धर्म और जाति के ठेकेदारों से हमें लड़ना है,


हमें पूरी दमखम के साथ और आपके सहयोग से एक मजबूत संगठन तैयार करके विपक्षियों का अच्छी तरह से जवाब देना होगा शफी अहमद ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गयी है उस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन करते हुए


कांग्रेस की नीतियों को जनजन तक पहुँचाने का कार्य करूँगा इस अवसर पर यूथ बिग्रेड प्रदेश सचिव फरहान हुसैन, सेवादल सहसचिव बाबू चौधरी, जिलाध्यक्ष उमेन्द्र शंखधार, डॉक्टर राज यादव, शहर अध्यक्ष एराज चौधरी,


विरेश सिंह, मयंक पराशर, शशांक राठौर ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का धन्यवाद कहते हुए कहा कि हम सभी मिलकर शहर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और आवाम के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे इस



अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, प्रदीप सिंह जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम रतन पटेल, बफाती मियां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तानाशाही पूर्ण सरकार चला रही है


 जनता परेशान है लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर दिग्भ्रमित कर रही है इस अवसर पर संचालन जिला महासचिव इगलास हुसेन ने किया मुख्य रूप से शिवराम यादव, मोहम्मद जाहिद, रफत अली खान, राहुल शर्मा, प्रकाश आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close