बदायूँ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई कादरचौक के नेतृत्व

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूँ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई कादरचौक के नेतृत्व

Friday, March 29, 2024 | March 29, 2024 Last Updated 2024-03-29T13:25:41Z
    Share
बदायूँ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई कादरचौक के नेतृत्व

में विकास क्षेत्र कादरचौक से स्थानान्तरित हुए बीइओ डॉ अमुल कुमार अग्रवाल को विदाई दी गयी तथा नवागत बीइओ दिलीप कुमार कन्नौजिया का स्वागत किया गया।इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय ने कहा कि स्थानांतरण एक विभागीय प्रक्रिया है।


 सभी इस व्यवस्था के अधीन हैं।कुछ अधिकारी अपने कार्यकाल में इतने अच्छे कार्य कर जाते है कि उनका स्थानांतरण सभी को खल जाता है। कादरचौक के बीइओ डॉ अमुल कुमार अग्रवाल भी ऎसे अधिकारी हैं जिनकी कमी विकास क्षेत्र को खलती रहेगी।

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक द्विवेदी ने बीइओ के साथ गुजरे पलों को याद करते हुए आशा जताई कि नवागत बीइओ दिलीप कुमार का भी कार्यकाल यादगार रहेगा।जिस प्रकार पुराने बीइओ


ने विकास क्षेत्र को नई पहचान दिलाई है उसी प्रकार नवीन बीइओ भी विकास क्षेत्र को ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। सम्मान समारोह में विकास क्षेत्र के शिक्षकों ने दोनों ही बीइओ का माल्यार्पण एवम शॉल पहनाकर स्वागत किया।


 कुछ शिक्षकों ने प्रतीक चिन्ह भी भेंट किये।इस अवसर पर संघ के जिला कोषाध्यक्ष भारत सिंह, जिला संयुक्त मंत्री श्री मोरध्वज जी के साथ ब्लॉक मन्त्री सुभाष सागर, ब्लॉक उपाध्यक्षा के साथ सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close