में हाईटेंशन लाइन लटक रही करंट, लगने से युवक की मौके पर ही मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

में हाईटेंशन लाइन लटक रही करंट, लगने से युवक की मौके पर ही मौत

Wednesday, March 27, 2024 | March 27, 2024 Last Updated 2024-03-27T11:05:29Z
    Share
में हाईटेंशन लाइन लटक रही करंट, लगने से युवक की मौके पर ही मौत


बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह फसल की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन लटक रही थी, जिससे उसका सिर छू गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में सोमवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। वह सोमवार रात फसल की रखवाली करने खेत जा रहा था।


रास्ते में हाईटेंशन लाइन लटक रही थी। उसके नीचे से गुजरते समय हाईटेंशन लाइन सिर से छू गई। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिवार वाले उसे खोजने निकले। उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी राहुल (22) पुत्र बसी उल्ला खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक राहुल आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।


वह सोमवार रात करीब नौ बजे अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में उसके खेत के नजदीक ही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही थी। वहां से गुजरते वक्त उसके सिर से हाईटेंशन लाइन टकरा गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जब वह काफी समय तक घर लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसको कॉल की। जब उसने कॉल भी रिसीव नहीं की तो परिवार वाले उसे खोजने निकल पड़े।


देर रात तक उसकी खोजबीन चलती रही। इस दौरान उसका शव खेत के नजदीक पड़ा मिला। उसका शरीर झुलसा हुआ था।


रात उसके परिवार वाले शव को घर ले गए थे। सुबह इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close