भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की ताल ठोकते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की ताल ठोकते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Sunday, March 3, 2024 | March 03, 2024 Last Updated 2024-03-03T15:35:47Z
    Share
भाजपा ने खोले पत्ते, अब सपा और बसपा पर टिकी नजर

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की ताल ठोकते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आवास विकास चौराहे पर पार्टी ने सबसे पहले चुनावी कार्यालय खोला तो सबसे पहले ही प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी।


पार्टी ने घनश्याम लोधी पर दांव लगाया है। अब लोगों की नजर सपा और बसपा पर टिक गई है। सपा का कांग्रेस से गठबंधन हो गया है तो यह सीट सपा के खाते में जा चुकी है। अब देखना यह होगा कि भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला किससे होगा।लोकसभा चुनाव के लिए


सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन दूसरे दलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। समाजवादी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन भी हो चुका है,


ऐसे में सपा किस पर दांव खेलेगी इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। भाजपा ने पत्ते खोल दिए हैं, ऐसे में सपा व बसपा से प्रत्याशी की घोषणा पर सभी की नजरें हैं। सपा कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी कौन होगा अभी यह तय नहीं हो सका है।

 वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि बसपा के सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी को उतारा जा सकता है।


 इसके लिए नामों पर लगातार चर्चा चल रही है। बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने बताया कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close