भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है: ओमकार सिंह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है: ओमकार सिंह

Saturday, March 30, 2024 | March 30, 2024 Last Updated 2024-03-30T14:57:16Z
    Share
भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है: ओमकार सिंह


बदायूँ । लोकसभा चुनावों के बीच लोकतंत्र पर इस प्रकार के गंभीर हमले और कांग्रेस पार्टी पर जबरन आयकर आतंक थोपे जाने के विरोध में अ०भा० कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एव प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

 ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त नेतृत्व में परशुराम चौक स्थित धरना प्रदर्शन किया गया एव राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा


कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है। आम चुनाव की पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। कल,


 एक बार फिर आई.टी. विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिली है। पहले ही आई. टी. विभाग ने हमारे बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए


उन्होंने कहा 2017-18 में हमारे 14 लाख रुपये के वॉयलेशन के ऊपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 135 करोड़ रुपये कांग्रेस के बैंक खाते से छीनकर ले गए. 2017-18 में ही बीजेपी को 1 हजार 297 लोगों ने करीब 42 करोड़ रुपये का चंदा दिया.


 उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इन लोगों का सिर्फ नाम लिखा और छोड़ दिया. इनकम टैक्स ने इस वॉयलेशन पर अपने आंख पर पट्‌टी लगा ली, लेकिन हमारे 23 सांसदों और विधायकों ने जो 14 लाख रुपये कैश दिए


उसके बेस पर हमारे 135 करोड़ रुपये ले गए. जबकि हमने इसमें नाम पता सबकुछ बताया. शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि स्पष्ट रूप से अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई में,


आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अगला पूर्व नियोजित, शैतानी अभियान शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी से हजारों करोड़ रूपये के स्पष्ट रूप से अवैध आयकर वसूली सम्बन्धी आठ साल के आयकर रिटर्न आदेश को फिर से पूर्व नियोजित योजना के तहत खोल दिया गया है


, जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर एक ज़बरदस्त और नग्न हमले के अलावा और कुछ नहीं है । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन,


शहर उपाध्यक्ष रफत अली, जमशेद तुर्क, अकील खान, ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, अजय सैनी, राजेश, सोमपाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close