संत विदेह नंदनी शरण महाराज का निधन, अंतिम दर्शन को जुटे हजारों लोग, अयोध्या में दी जाएगी समाधि
सोई आश्रम के संत विदेह नंदनी शरण महाराज 75 वर्ष के थे। पांच दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पहले उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। जहां शनिवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बदायूं के सोई आश्रम के विदेह नंदनी शरण महाराज का शनिवार सुबह करीब पांच बजे बरेली में उपचार के दौरान निधन हो गया। पांच दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हुई थी।