जिले में बनी सात सड़कों का सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने रविवार को लोकार्पण किया
*रामपुर*। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले में बनी सात सड़कों का सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने रविवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के सभी मार्गों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने का काम कर रही है।
सड़कों के निर्माण से विकास को भी रफ्तार मिलेगी।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिलासपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत धावनी हसनपुर मुंडियान
कला रोड से ब्लॉक बाउंड्री वाया दनकरी का लोकार्पण सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विकासखंड के लोगों से संवाद किया और उनके समस्याओं को भी सुना।
सांसद ने बताया कि इन परियोजनाओं के उद्घाटन से रामपुर की जनता को सड़क, पेयजल, और शिक्षा क्षेत्र के विकास को और रफ्तार मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी विकास योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं दूर दृष्टि का परिणाम हैं।
इस मौके पर उन्होंने विकासखंड की जनता से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनने की अपील की। उन्होंने चमरौआ,
मिलक और शाहबाद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर हरदीप सिंह गिल, हरजिंदर सिंह गिल, जितेंद्र सिंह पन्नू, गुरुदयाल सिंह, अशोक शर्मा, कुलवंत सिंह, परवेज अली आदि लोग मौजूद रहे।
इन सड़कों का हुआ लोकार्पण
बिलासपुर क्षेत्र में रम्पुरा बुजुर्ग बेगमाबाद रोड किमी-2 से सराय कदीम वाया दलकी सरधरपुर
सैदनगर बजरपट्टी से झुरक झुंडी तक
रामपुर-शाहबाद रोड कूप
शाहबाद बिलारी रोड, चमरोल वाया दिव्या नगला
स्वार किलाखेड़ा रोड से एसएम के रोड (हाजीनगर) वाया मिलक ताज खां