सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही की उपचार के दौरान हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही की उपचार के दौरान हुई मौत

Saturday, March 9, 2024 | March 09, 2024 Last Updated 2024-03-09T10:16:25Z
    Share
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही की उपचार के दौरान हुई मौत

रामपुर।हादसा जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र से है जहाँ होटल से खाना खाकर ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार सिपाही गौरव (27) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत हो गई। साथी सिपाही की तहरीर पर शहजादनगर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी गौरव पुत्र देवेंद्र सिंह 2018 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती रामपुर के स्वार थाने में थी। वहां से करीब पांच माह उनका कार्यक्षेत्र बदला था, तब से वह शहजादनगर थाने में तैनात थे।

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र ककरौआ गांव में बने पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे गौरव एक होटल से खाना खाकर ड्यूटी पर जा रहे थे।

रास्ते में शंकरपुर गांव के पास किसी वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।


 मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। मृतक के साथी सिपाही वरुण मसंद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के

 खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शहजादनगर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सिपाही के परिजन भी पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम मुरादाबाद में कराया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close