राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बच्चों को कराया गया एक्सपोजर विजिट।
डी एस एम शुगर मिल और हरि धाम का किया भ्रमण।
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास क्षेत्र सहसवान के चयनित बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराते हुए विज्ञान की तकनीकी जानकारियां प्रदान की गई।
बी आर सी केंद्र कौलहाई से भ्रमण को जाने वाली बसों को खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम के निर्देशन में रवाना किया गया।विज्ञान ए आर पी सोमेंद्र कुमार,राजन यादव और
ओमप्रकाश ने ब्लॉक के क्विज प्रतियोगिता में चयनित 100 प्रतिभाशाली बच्चो को एक्सपोजर विजिट कराया।
बच्चों ने डी एस एम शुगर मिल रजपुरा का भ्रमण किया
जहां फैक्ट्री जी एम आशीष शर्मा और प्रशासनिक महाप्रबंधक राजन दीक्षित के निर्देशन में चीनी बनाने और गन्ने को चीनी मिल में प्रयोग करते हुए सीरा बनने और चीनी पैकिंग की जानकारी प्रदान की गई।
मशीनों की चलने की प्रक्रिया को भी बताया गया।
चीनी मिल भ्रमण के बाद बच्चो को गवां संभल स्थित श्रीहरि धाम के दर्शन कराए गए।
जहां पर श्रीहरि महाराज की ऐतिहासिक गाथाओं की जानकारी प्राप्त हुई।