पांच दिवसीय द्वितीय चरण समावेशी शिक्षा हेतु नोडल टीचर्स प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र- असरासी, कादरचौक (बदायूं) में चतुर्थ दिवस पर नोडल टीचर्स ने प्रार्थना कर प्रशिक्षण आरम्भ किया।
समेकित शिक्षा प्रशिक्षण के प्रशिक्षक सुरेश मिश्रा ने शारीरिक एवं दिव्यांग बालक- दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, वाक् दोष बाधित, अस्थि बाधित । अधिगम अक्षमता- पढ़ने, लिखने, बोलने (डिस्लेक्सिया, डिसग्राफिया, डिस्कैलकुलिया) पर चर्चा की। प्रशिक्षक संतोष राय ने विशिष्ट बालक,
पिछड़े बालक, मंदबुद्धि बालक, समस्यात्मक बालक, काम अपाहिज बालक, दिव्यांग बालक को सामान्य बालकों के साथ एक ही विद्यालय में एक ही कक्षा में एक साथ शिक्षा प्रदान की जाए पर विचार विमर्श किया।
प्रशिक्षक इंदल कुमार ने असमर्थ, क्षमताग्रस्त एवं विशेष आवश्यकताओं वाले बालकों की समेकित शिक्षा में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान है पर चर्चा की। अंत में राष्ट्रगान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों में ज़मीर
अहमद, विनीत सोलंकी, अनीस अहमद खान, ललित कुमार माहेश्वरी, अहमद मियां, सौरभ, समीर साहिल, जॉनी भास्कर, सोवरन सिंह, पवन थारू, रूबी त्यागी, योगेश कुमार शर्मा, रजा अहमद, गुलाब सिंह यादव, मुकेश,