डीजे, सीजेएम, जिलाधिकारी बदायूँ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।
बताते चलें कि आज दिनांक 30-03-2024 को डीजे, सीजेएम, मनोज कुमार जिलाधिकारी बदायूं एवं आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय देखा गया । बैरकों को चेक किया गया तथा बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली
तथा जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
जेल अधीक्षक को आवश्यक सतर्कता के साथ शौचालय आदि में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया ।