।।बरेली की पारंपरिक ऐतिहासिक श्री राम बारात में झूमे शहर वासी।।
लोगों ने किया फूल और गुलाल से स्वागत
जनपद बरेली बमनपुरा बरेली की विश्व प्रसिद्ध 164 भी रामलीला के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी की ओर से आज नाथनगरी में भव्य श्री राम बारात निकाली गई
जिसमें रथों पर सवार देवी देवताओं के स्वरूपों की झांकियां निकाली गई ।इस राम बारात में बड़ी संख्या में हुरियारे शामिल हुए, जो कि शहर में विभिन्न चौक ,चौराहा से होते हुए रंग बरसाकर शहर के लोगों को होली के रंग में सरोवर करते हुए चल रहे थे।
वही इस ऐतिहासिक राम बारात का नाथ नगरी की तरफ से हर गली चौक चौराहे पर रंग गुलाल और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया लोगों में बहुत ही ज्यादा उत्साह देखा गया नाथ नगरी की बड़ीवमन पुरी में 163 सालों से होली के अवसर पर चली आ
रही रामलीला मंचन की परंपरा आज भी विधिवत जारी है ।इस रामलीला का मंचन श्री रामलीला कमेटी की तरफ से कराया जा रहा है ,जिसको यूनेस्को की विश्व धरोहर में ,,बरेली की रामलीला के,, नाम से स्थान दिया गया है।
बताते चलें कि श्री रामलीला सभा की ओर से आयोजित कराई जाने वाली रामलीला में शनिवार को कलाकारों ने धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया
इसके बाद आज नाथनगर बरेली शहर में विशाल श्री राम बारात निकली गई जिसमें गुलाल और फूलों के साथ शहर के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं डीजे के गानों पर लोग झूमते हुए नजर आए,