रामपुर। महाभारत कालीन भमरौऑ महादेव मंदिर श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पोर्टल के माध्यम से शिकायत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर। महाभारत कालीन भमरौऑ महादेव मंदिर श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पोर्टल के माध्यम से शिकायत

Sunday, March 17, 2024 | March 17, 2024 Last Updated 2024-03-17T10:54:09Z
    Share
रामपुर। महाभारत कालीन भमरौऑ महादेव मंदिर श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पोर्टल के माध्यम से शिकायत

 की गई। इस अवसर पर प्रमुख सेवादार संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया गया। कि विद्युत विभाग खंड-3 द्वारा सिंचाई विभाग की अनुमति के बिना मनमाने तरीके से विद्युत पोल न. 244 को जबरन भमरौऑ मंदिर के मोड़ पर स्थापित करा दिया है

 जिसके स्थापित होने से भमरौऑ महादेव मंदिर के राष्ट्रीय पर्यटन स्थल स्थापित कराने व विकसित कराने में एवं रामपुर के आर्थिक विकास में बहुत बड़ी बाधा है।

इन पोल के न हटने से रामपुर नहर खंड विभाग द्वारा अपर कोसी नहर के ऊपर पुलिया का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिस कारण राष्ट्रीय पर्यटन एवं रामपुर का आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है।

इस अवसर पर श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट की तरफ से मांग की गई कि इन पोल न. 244 को अतिशीघ्र हटवाया जाय। जिससे महाभारत कालीन भमरौऑ महादेव मंदिर के राष्ट्रीय पर्यटन एवं रामपुर

के विकास को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर मंदिर सेवादार उपेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश, मास्टर रोशन लाल, विष्णु हरि गुप्ता, जतिन गुप्ता, विष्णु कश्यप, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close