थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत विद्या कॉलेज के पास हुई लूट
जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम उच्च सिया के पास अपने ससुर के साथ ई रिक्शा से घर जा रही महिला को रोककर ससुर की कनपटी पर तमंचा लगाकर अज्ञात लूटरों महिला का पर्स छीन कर भाग गए जिसमें महिला के आभूषण व नगदी एवं मोबाइल रखा हुआ था ।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम कुठला निवासी आरती पत्नी धर्मेंद्र उम्र 22 वर्ष आज आज लगभग 3:00 अपने ससुर मूलचंद के साथ अपने रिश्तेदारी से ई-रिक्शा पर बैठकर अपने घर ग्राम कुठला को जा रही थी
कि तभी उच्चसिया रोड पर विद्या कॉलेज के सामने एक खड़जे के रास्ते अचानक से तीन लोग आए और मूलचंद से ई-रिक्शा रोकने को कहा तभी मूलचंद ने सवारी बैठाने से मना कर दिया, तो बदमाशों ने भाग कर मूलचंद की कनपटी पर तमंचा रख दिया
और जान से मारने की धमकी देते हुए रिक्शा रुकवा लिया, रिक्शा रुकते ही उक्त तीनों बदमाशों ने आरती का पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल पर बैठकर हाईवे की तरफ भाग गए आरती ने बताया कि उनके पर्स में ₹5000 मोबाइल, बिछुआ एवं उनका टीका रखा हुआ था
,घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थी के बताए अनुसार बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
क्षेत्राधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने बदमाशों की तलाश में काबिंग कराई, क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है