बाइक पर सवार होकर उझानी जा रहीं देवरानी और जिठानी अचानक गिरकर घायल,
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव नगला डल्लू के निकट एक बाइक पर सवार होकर उझानी जा रहीं देवरानी और जिठानी अचानक से गिर गई। इसमें दोनों घायल हो गई हैं।
उघैती क्षेत्र के गांव महानगर निवासी ओमवती (40) पत्नी सर्वेश कुमार और ममता (30) पत्नी अशोक कुमार एक बाइक पर बैठकर उझानी जा रही थी। अशोक बाइक चला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव नगला डल्लू चौराहे के निकट पंहुची
तो अचानक से ओमवती और ममता बाइक से गिर गई। इससे वह घायल हो गई। उनका इलाज उघैती के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इधर नगर के मोहल्ला संख्या दो के वार्ड संख्या 12 निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर वाहिद अंसारी बाइक से बाजार के लिए जा रहा था।
इसकी बाइक एक पत्थर पर आने के बाद अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। वहीं क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी रविशंकर का आठ वर्षीय पुत्र