ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बहजोई ब्लॉक के ग्राम चितौरा में श्री रामचंद्र क्रिकेट क्लब चितौरा के सहयोग से किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बहजोई ब्लॉक के ग्राम चितौरा में श्री रामचंद्र क्रिकेट क्लब चितौरा के सहयोग से किया

Sunday, March 17, 2024 | March 17, 2024 Last Updated 2024-03-17T12:35:10Z
    Share
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

*बहजोई संभल*

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बहजोई ब्लॉक के ग्राम चितौरा में श्री रामचंद्र क्रिकेट क्लब चितौरा के सहयोग से किया गया।


श्री रामचंद्र क्रिकेट क्लब के अनुसार क्रिकेट के सभी मैच 17 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 तक संपन्न होंगे। जिसमें विजेता टीम को 5100 रू और उप विजेता टीम को 2500 रू के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।


आज का उद्घाटन मैच बहजोई क्रिकेट क्लब और बिसारू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बहजोई क्रिकेट क्लब की टीम पहले खेलते हुए 12 ओवर में 69 रन बना सकी।

स्कोर का पीछा करने उतरी विसारू क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विसारु क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से विशेष राघव ने 32 रन बना और 4 विकेट लेकर मैन ऑफ मैच रहे।


इस अवसर पर प्रवेंद्र राघव उमेश राणा, अंकित राघव, प्रियांश शर्मा, दीपांशु यादव,रितिक कठेरिया,संदीप का सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close