आबिद रजा का सियासी सफर सपा में कभी हां तो कभी न
बदायूं। आबिद रजा का सियासी सफर सपा में कभी हां तो कभी न से जुड़ा रहा है। पिछले नगर पालिका चुनाव में जब आबिद रजा की पत्नी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थीं तब सपा उम्मीदवार नहीं तय कर सकी थी।
निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से उनकी पत्नी फात्मा रजा चुनाव जींती थीं। वह खुद 2006 में बदायूँ नगर पालिका चैयरमेन रह चुके हैं। 2009 में सपा द्वारा बदायूँ लोकसभा से सलीम शेरवानी का टिकट काटे जाने से
नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस से सलीम शेरवानी को लोकसभा चुनाव लड़ाया पर 2012 में सपा के टिकट पर बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। 2013 में अखिलेश सरकार में दर्जा राज्य
मंत्री रहे हैं। 2017 में सपा के टिकट पर बदायूँ सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के महेश गुप्ता से चुनाव हार गए। 2022 में सपा ने