बाइक की चपेट में आए साइकिल सवार किसान ने तोड़ा दम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाइक की चपेट में आए साइकिल सवार किसान ने तोड़ा दम

Wednesday, March 6, 2024 | March 06, 2024 Last Updated 2024-03-07T05:08:15Z
    Share
बाइक की चपेट में आए साइकिल सवार किसान ने तोड़ा दम

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रफीनगर निवासी किशनवीर (30) पुत्र अजब सिंह खेतीबाड़ी करता था। वह एक मार्च को साइकिल लेकर अपने खेत पर जा रहा था।


तभी मुजरिया-बिल्सी मार्ग पर एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए थे,


जहां से किशनवीर को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तब से उसका सैफई में उपचार चल रहा था। मंगलवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
lसहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी अंगन (30) पुत्र हिमंचल मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक पर नाधा से लौट रहे थे।


 उनकी बाइक इब्राहिमपुर गढ़ी और शिकारपुर गांव के बीच पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अंगन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जब गांव के चौकीदार को इसकी जानकारी हुई


 तो उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चला है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close