कलेक्ट्रेट परिसर बदायूं में लगाई गई प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुरुवार 07 मार्च 2023 को विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों,खिलाड़ियों, विद्यालयों व महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं, अधिकारियों,
कार्मिकों आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा व भविष्य में भी इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाई जाने के लिए कहा |
उल्लेखनीय है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियो विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट परिसर बदायूं में लगाई गई है