जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों में होंगे 12 विशेष बूथ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों में होंगे 12 विशेष बूथ।

Saturday, April 27, 2024 | April 27, 2024 Last Updated 2024-04-27T09:15:56Z
    Share
सम्भल।

जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों में होंगे 12 विशेष बूथ।



चंदौसी (सम्भल)। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 12 विशेष बूथ बनाएं जाएंगे। पहली बार पिंक यानी सखी बूथ के साथ अब विशेष दिव्यांग बूथ व नवनियुक्त कार्मिक बूथ बनाए जाएंगे। प्रशासन इनकी तैयारी में लगा है।

सम्भल जनपद में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। जिले में चार विधानसभाएं हैं। 896 मतदान केंद्र और 1648 मतदेय स्थल हैं। चुनाव आयोग ने इस बार सखी बूथ के साथ विशेष दिव्यांग बूथ और नवनियुक्त कार्मिक बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं।


प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक एक विशेष बूथ बनाया जाएगा। गुब्बारों से सजाया जाएगा। सखी यानी पिंक बूथ पर पीठासीन अधिकारी, तीनों मतदान कार्मिक भी महिलाएं ही रहेगी।


इसी तरह से विशेष दिव्यांग बूथ पर साज सज्जा के साथ पीठासीन अधिकारी के साथ तीनाें मतदान कार्मिक भी दिव्यांग होंगे। वही नवनियुक्त कार्मिक बूथ पर ऐसे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी,


जो पहली बार चुनाव करा रहे हैं। इसके लिए विभाग प्रशासन की ओ से तैयारी की जा रही है। संभल, असमोली, चंदौसी और गुन्नौर में एक एक विशेष बूथ बनाया जाएगा।


सखी बूथ तो पहले से चुनावों में बनते आए हैं, पर विशेष दिव्यांग और नवनियुक्त कार्मिक बूथ पहली बार बनाए जा रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close